Diwali 2023 Shubh Muhurat: दिवाली पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त, यहाँ देखे अपने शहर के अनुसार टाइम

ज्योतिष, Diwali 2023 Shubh Muhurat | आज पूरे देश में दिवाली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. बता दे कि दिवाली के दिन (Diwali 2023) महालक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है. दिवाली के त्यौहार को सभी लोग पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं.दिवाली के त्यौहार को बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इस दिन सभी लोग अपने घर में तेल के दीपक जलाते हैं.

Webp.net compress image 16

कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्री राम अयोध्या वापिस लौटे थे. त्रेतायुग में इस दिन भगवान श्री राम के लौटने पर अयोध्या में इतने दीपक जलाए गए थे कि तारे भी शरमा जाए. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि दीपावली पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त (Diwali 2023 Shubh Muhurat) क्या बन रहा है?

क्या है लक्ष्मी पूजन करने का शुभ मुहूर्त

इस दिन यदि हम मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना करते हैं तो हमें विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन मिट्टी की प्रतिमा का पूजन करना ज्यादा अच्छा माना जाता है. वहीं, पूजा के उपरांत उनका विसर्जन करना भी अत्यंत आवश्यक रहता है.

  • लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त प्रात कालीन बेला में 9:17 मिनट से 12:30 मिनट तक है और दोपहर में 1:24 मिनट से 2:45 मिनट तक है.
  • प्रदोष में पूजा का शुभ मुहूर्त 4:06 मिनट से 7:06 मिनट तक है और उसके बाद 7:35 मिनट से 12:07 मिनट तक रहने वाला है.

दीपावली के दिन लक्ष्मी और गणेश भगवान की मूर्ति की पूजा की जाती है. उसके बाद मूर्ति को पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर साल भर बनी रहती है. यदि आप भी चाहते हैं कि आपको मां लक्ष्मी की कृपा मिलती रहे, तो आप विधि-विधान से उनकी पूजा अर्चना कीजिए.

आपके शहर में दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त

  • नोएडा- शाम 05:39 बजे से शाम 07:34 बजे तक
  • अहमदाबाद- 06:07 PM से 08:06PM तक
  • बेंगलुरु- 06:03 अपराह्न से 08:05 अपराह्न तक
  • मुंबई- 06:12 PM से 08:12 PM तक
  • कोलकाता- शाम 05:05 बजे से शाम 07:03 बजे तक
  • चंडीगढ़- शाम 05:37 बजे से शाम 07:32 बजे तक
  • गुड़गांव- शाम 05:40 बजे से शाम 07:36 बजे तक
  • हैदराबाद- 05:52 PM से 07:53 PM तक
  • जयपुर- 05:48 PM से 07:44 PM तक
  • चेन्नई- 05:52 PM से 07:54 PM तक

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!