कैथल | हरियाणा के कैथल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां 13 जुलाई को 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन आयोजित की जाएगी, जिसमें पहला स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 1 लाख 21 हजार रुपए इनाम मिलेंगे. बता दें कि मैराथन में भाग लेने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इस मैराथन की शुरुआत अंबाला रोड पर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह से होगी, जिसे राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
मैराथन तीन कैटेगरी में आयोजित होगी, जिसमें 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की प्रोफेशनल और 5 किलोमीटर ‘रन फॉर फन’ रेस शामिल है. इन तीनों कैटेगरी में शामिल होने के लिए आपको अलग- अलग चार्ज देने होंगे.
कराएं रजिस्ट्रेशन
यदि आप 21 किलोमीटर की मैराथन में भाग लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 200 रुपए, जबकि 10 किलोमीटर मैराथन में भाग लेना चाहते हैं, तो 100 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा. वहीं, 5 किलोमीटर मैराथन की रजिस्ट्रेशन के लिए किसी प्रकार की फीस निर्धारित नहीं की गई है. इस आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिसमें सभी आमजन बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे.
आगामी 13 जुलाई को कैथल में हाफ मैराथन आयोजित की जाएगी जिसमें युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जायेगा।
मैराथन की शुरुआत कैथल में अंबाला रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से होगी। यहां से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे।
मैराथन में…
— DPR Haryana (@DiprHaryana) July 5, 2025
डीसी ने दी यह जानकारी
जिले की डीसी प्रीति ने बताया कि पुरस्कार राशि में अब 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विनर को 1 लाख 21 हजार रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1 लाख रुपए और तीसरे स्थान पर आने वाले को 75 हजार रुपए नगद इनाम दिया जाएगा. 10 किलोमीटर मैराथन में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विनर को 1 लाख रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 75 हजार रुपए और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा.
