दर्दनाक हादसा: कैथल में बनभौरी मेले में जा रहे युवकों की कार पलटी, 3 की मौत

कैथल | हरियाणा के कैथल जिले में सोमवार सुबह करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसा कैथल -जींद रोड़ पर सिरसा ब्रांच नहर के पास हुआ. अचानक ट्रक के सामने आ जाने से गाड़ी पलट गई.

kaithal accident tday

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तितरम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को इलाज के लिए हस्पताल पहुंचाया. शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

तितरम थाना प्रभारी राजफूल ने बताया कि हादसे में कलायत निवासी 19 वर्षीय सन्नी पाल,20 वर्षीय सन्नी तथा 20 वर्षीय अंकित की मौत हुई है. घायल गुरदीप, संजय व दीपक का इलाज चल रहा है. सभी युवक बनभौरी मेले में जाने के लिए निकलें थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए.

उपचाराधीन कैथल निवासी 22 वर्षीय गुरदीप ने बताया कि रविवार शाम को कलायत निवासी उसके मामा का लड़का संजय अपने दोस्तों के साथ उनके पास आया. हम सभी रात करीब 12 बजे बनभौरी मेले के लिए चलें थे. रात करीब 3 बजे जब वे वापस आ रहे थे तो कैथल से चार किलोमीटर आगे सामने से आ रहे ट्रक की तेज लाईट संजय की आंखों में लगी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ने से खेतों में जा पलटी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.