डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू, इन दस्तावेजों के साथ 28 फरवरी तक करें अप्लाई

कैथल | डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2024- 25 के लिए इच्छुक छात्र 28 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिला कल्याण अधिकारी अनु बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, टपरीवास एवं घुमंतु जाति के 10वीं, 12वीं और स्नातक के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. वहीं, पिछड़े और सामान्य वर्ग के विद्यार्थी केवल 10वीं कक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.

Scholarship

जानें पात्रता

छात्रवृत्ति पाने के लिए 10वीं पास अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग- ए के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 60% और शहरी विद्यार्थियों के लिए 70% अंक आवश्यक हैं. पिछड़ा वर्ग- बी और सामान्य वर्ग के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए 75% और शहरी विद्यार्थियों के लिए 80% अंक होने चाहिए. 12वीं कक्षा के अनुसूचित जाति के ग्रामीण छात्रों को 70% और शहरी क्षेत्र के छात्रों को 75% अंक चाहिए. वहीं, स्नातक स्तर पर अनुसूचित जाति के ग्रामीण छात्रों के लिए 60% और शहरी छात्रों के लिए 65% अंक जरूरी हैं.

ऐसे करें आवेदन

जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन सरल अंत्योदय पोर्टल के माध्यम से करना होगा. आवेदन के लिए मूल दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना जरूरी है, जिनमें आवेदक की फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट कॉपी, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय 4 लाख से कम हो), वर्तमान कक्षा का पहचान पत्र और मार्कशीट शामिल हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts