अवैध संबंधों में रोड़ा बनी सास को बहू ने लगाया ठिकाने, राज खुला तो उड़े होश

कैथल। कैथल के गांव पाडला में तीन महीने पहले हुई करीब 55 वर्ष की महिला की मौत का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है. अवैध संबंधों में रोड़ा बनी महिला की पुत्रवधू के प्रेमी व दोस्तों ने गला दबाकर हत्या की थी. हत्या करने के बाद लाश को टोहाना नहर में फेंक दिया था. हालांकि अभी तक महिला की लाश नहीं मिल पाई है.

KAITHAL NEWS

वारदात गत 15 जनवरी की है,जब प्रेमी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर प्रेमिका के कहने पर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया. मृतक महिला के बेटे ने एक सप्ताह बाद 22 जनवरी को अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट सदर थाना पुलिस में दर्ज करवाई थी. सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार किया. प्रेमिका व दूसरा साथी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाएं है.

जिसकी गिरफ्तारी को लेकर आरोपित प्रेमी को पुलिस ने सात दिन के रिमांड पर लिया है.
एसपी लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव पाडला निवासी राजेंद्र ने 22 जनवरी को सदर थाना पुलिस में दी शिकायत में कहा था कि 15 जनवरी को उसकी मां दवाई लेने पड़ोस के एक गांव में गई थी लेकिन वापस नहीं लौटीं. महिला के गुमशुदगी के मामले की पुलिस ने जांच शुरू की.थाना प्रबंधक सदर सब इंस्पेक्टर जयभगवान की अगुवाई में एसआई रमेश द्वारा जारी जांच के दौरान मामले का खुलासा करते हुए पाडला निवासी बल्लू उर्फ मक्खन को काबू किया गया.

इस तरह से दिया वारदात को अंजाम

आरोपित बल्लू ने बताया कि उसका मृतका की पुत्रवधू के साथ प्रेम -प्रसंग था. मृतका दोनों के प्यार के बीच अड़चन बनने लगी थी. इसलिए दोनों ने उसे ठिकाने लगाने की सोची. इसके लिए उसने अपने एक दोस्त को सारी बात बताकर इस वारदात में शामिल किया.

दवा लेने के बहाने बाइक पर बैठाया

एसपी ने बताया कि 15 जनवरी को महिला जब गांव से पड़ोसी गांव सानघन दवाई लेने जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची तो बस अड्डे पर बल्लू पहले से ही बाइक लिए तैयार खड़ा था. उसने दवाई दिलाने के बहाने महिला को बाइक पर बैठा लिया और रास्ते में खड़े अपने दोस्त को भी उसी बाइक पर बैठा लिया. दोनों आरोपितों ने रास्ते में गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी. आरोपितों ने सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया. आरोपित ने स्वीकार किया है कि वह उसकी कथित प्रेमिका व अपने दूसरे साथी के ठिकानों को जानता है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपित से पुलिस की पूछताछ जारी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.