हरियाणा कांग्रेस विधायक की सराहनीय पहल, खाटूश्याम के लिए फ्री बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

कैथल | हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस (Congress) विधायक आदित्य सुरजेवाला की एक अच्छी पहल चौतरफा सुर्खियां बटोर रही है. उन्होंने खाटूश्याम भक्तों के लिए हर महीने निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है. उन्होंने शहर के वार्ड नंबर- 4 से सुबह 5 बजे बाबा खाटूश्याम धाम के लिए फ्री बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Khatu Shyam Mandir

जनता ने दिया आशीर्वाद

कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने बस में सवार खाटूश्याम धाम के लिए रवाना होने वाले लोगों से मुलाकात करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि कैथल की जनता का आशीर्वाद हमेशा उनके परिवार पर रहा है. मेरे दादा, फिर पिता रणदीप सुरजेवाला और अब मुझे आशीर्वाद देकर हिंदुस्तान में सबसे कम उम्र का विधायक बनने का सौभाग्य मिला है.

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल की जनता ने सदैव सुरजेवाला परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखी है और पीढ़ी-दर-पीढ़ी आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजने का काम किया है. अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए उनके परिवार ने सदैव संघर्ष किया है और उनके हितों को सर्वोपरि रखते हुए विधानसभा में आवाज बुलंद की हैं. कैथल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर वो निरंतर प्रयासरत हैं.

हरिद्वार के लिए भी होगी शुरुआत

सुरजेवाला ने कहा कि माताओं, बुजुर्गों और भक्तजनों की मांग पर आज फ्री बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है. यह बस हर महीने बाबा खाटूश्याम धाम जाएगी. प्रत्येक गांव से कोई भी भक्तजन बस में सवार होकर बाबा के दर्शन के लिए जा सकता है. उन्होंने बताया कि जल्द ही भोले की नगरी हरिद्वार के लिए भी इसी तरह निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.