कैथल में 13 साल की बच्ची के साथ आठ युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया गन्दा काम

कैथल । हरियाणा के कैथल जिले के एक  गांव निवासी 13 साल की किशोरी ने 8 युवकों पर नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल करवाया गया. उसके बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. परिजनों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को दी गई.

men who raping women domestic 260nw 1376602376 e1615889831788

8 युवकों ने किया 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

उन्होंने बताया कि 9 मई को परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. 10 मई की सुबह उन्हें उनकी बेटी घर में नहीं मिली. तो उन्हें ऐसा लगा कि किसी ने उनकी बेटी का अपहरण करवाया है. इसलिए उन्होंने लड़की को अगवा करने का केस दर्ज कराया था. 15 मई को सुबह जब दर्दनाक स्थिति में उनकी बेटी घर पहुंची, तब परिजनों को इस घटना के बारे में बताया. पीड़िता ने बताया कि 9 मई को एक लड़का उसे मुंह दबाकर घर से उठाकर ले गया.

इसके बाद 8 लड़के उसे खेत में ले गए. उसके साथ 5 दिनों तक दुष्कर्म किया. जब पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपी उसे शनिवार सुबह गांव के मंदिर के पास फेककर, वहां से भाग गए. इस मामले पर कलायत थाना प्रभारी जयबीर सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी . उसी समय पुलिस द्वारा अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया था. अब परिजनों की शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.