कैथल | हरियाणा के कैथल जिले में जिला प्रशासन द्वारा 13 जुलाई 2025 को ‘कैथल हाफ मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम सुबह 5 बजे से PWD विश्रामगृह, अंबाला रोड कैथल से शुरू होगा. इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे.
प्रतियोगिता में हाफ मैराथन (21.1 किमी), 10 किमी रन और रन फॉर फन (5 किमी) की श्रेणियां शामिल की गई हैं. वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 किमी की विशेष कैटेगरी रखी गई है. हाफ मैराथन में प्रथम आने पर ₹1.21 लाख, द्वितीय पर ₹1 लाख और तृतीय पर ₹75,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा.
कैथल हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्साह से भाग लें जिलावासी-डीसी
अब तक करीब 53 हजार लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन : डीसी प्रीति
मैराथन को लेकर रूट का किया चयन, अंबाला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह के निकट से शुरू होगी हाफ मैराथन pic.twitter.com/dcu39eqht5
— DIPRO KAITHAL (@DIPROKaithal) July 8, 2025
जानकारी के लिए देखें वेबसाइट
10 किमी की दौड़ में प्रथम स्थान पर ₹1 लाख, द्वितीय पर ₹75,000 और तृतीय पर ₹50,000 की इनाम राशि तय की गई है. इस प्रतियोगिता के ब्रांड एम्बेसडर पैरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह और पर्वतारोही रीना भाटी हैं. पंजीकरण, पुरस्कार और कार्यक्रम से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए kaithalhalfmarathon.com पर विजिट किया जा सकता है.
