हरियाणा का ये शख्स चंद मिनटों में तैयार करता है आपका मनपसंद परफ्यूम, दाम बाजार से कम

करनाल | परफ्यूम लगाने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है. यदि आप कम बजट में अपनी पसंद का परफ्यूम खरीदना चाहते हैं तो हरियाणा में अब ऐसा संभव हो रहा है. यहां पर कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद की खुशबू और कलर में परफ्यूम तैयार करवा सकता है.

Perfume

ब्रांड का नाम परफ्यूम वाला

जी हां, हम यहां करनाल के रहने वाले राघव गुप्ता की बात कर रहे हैं, जो व्यक्ति की पसंद और कलर के हिसाब से परफ्यूम तैयार करने में माहिर हैं. इनके ब्रांड का नाम परफ्यूम वाला है. सबसे खास बात यह है कि यह किसी व्यक्ति की पसंद के परफ्यूम को उसके सामने ही तैयार करता है.

राघव गुप्ता ने बताया कि बहुत सारे परफ्यूम लगाने के शौकीन लोग कम बजट के अभाव में अपनी पसंद का परफ्यूम नहीं खरीद पाते हैं, लेकिन अब करनाल में लोग बेहद किफायती रेट पर अपनी पसंद के परफ्यूम की कॉपी बनवा सकते हैं. इसके अलावा, उनके पास परफ्यूम पैक करने के लिए आकर्षक बोतलों का बड़ा कलेक्शन भी है.

UK से किया कोर्स

उन्होंने बताया कि वह पिछले 10 साल से इस क्षेत्र में है, लेकिन उन्होंने अपना यह ब्रांड पिछले साल ही शुरू किया है. उन्होंने इसके लिए परफ्यूमोलॉजी की शिक्षा ग्रहण की है, जो एक साल का डिप्लोमा कोर्स होता है. उन्होंने यह कोर्स UK से किया था और अब करनाल में परफ्यूम तैयार करने का काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- करनाल रूट पर नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर निर्माण की तैयारियां शुरू, 2 बड़े मेट्रो इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा

राघव गुप्ता ने बताया कि उनके पास बहुत से लोग आते हैं और अपनी पसंदीदा सेलिब्रिटीज़ का नाम लेते हैं. वह उनका मनपसंद परफ्यूम महज कुछ ही मिनटों में तैयार कर देते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि बाज़ार और उनके रेट में दिन- रात का अंतर रहता है, जिससे लोगों को भी खुशी होती है. उन्होंने बताया कि परफ्यूम्स तैयार करने के बिजनेस से वो लाखों रुपए की आमदनी कर रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.