करनाल में कल उठनी थी बहन की डोली, आज भाई की ऐसे हुई मौत

करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में इंद्री रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. उसके चचेरी बहन की कल शादी है लेकिन बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी उठ गई. युवक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है.घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Dead Body

जानकारी के अनुसार, ग्राम डिपो निवासी अमित (20) मजदूरी करता था. बुधवार की शाम अमित बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था. इस दौरान वह जैसे ही ग्राम डिपो के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई. टक्कर लगने से अमित गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी अमित पर थी

अमित के पिता उदयभान की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी. अमित का एक छोटा भाई है जो अभी स्कूल में पढ़ रहा है. पिता के देहांत के बाद सारी जिम्मेदारी अमित के कंधों पर आ गई थी लेकिन इस हादसे ने उनकी मां और भाई का सहारा छीन लिया.

कल घर में आएगी बारात

कल अमित के चाचा की लड़की की शादी है लेकिन अमित अपनी बहन की शादी देखने से पहले ही मर गया. अमित की मौत के बाद परिवार की खुशी मातम में बदल गई. जिस तरह से परिवार में शादी के लिए तैयारी की गई थी ऐसे में परिवार काफी दुखी है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.