युवाओं को मिलेगा भविष्य की तकनीक का प्रशिक्षण, हरियाणा में शुरू हुआ पहला AI सेंटर

करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में तकनीक और कौशल विकास के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की शुरुआत की है. बता दें कि यहां राज्य का पहला रोबोटिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार हो गया है. यह केंद्र करनाल के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में स्थापित किया गया है, जो युवाओं को आधुनिक और भविष्य की तकनीकों में प्रशिक्षण की नई दिशा देगा.

AI Artificial intelligence

हरियाणा राज्य कौशल विकास मिशन के प्रबंध निदेशक डॉ. राजेश गोयल ने केंद्र का जायजा लिया और कहा कि यह पहल युवाओं को भविष्य में नई दिशा प्रदान करेगी. सरकार का लक्ष्य राज्य के हर जिले में ऐसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करना है.

PPP मॉडल और CSR का सहयोग

इस सेंटर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्किल – ओरिएंटेड शिक्षा प्रदान करना ताकि वे रोजगार के योग्य बन सके और तकनीकी एवं कौशल विकास में आगे बढ़ सके. यहां पर विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और अन्य उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की कर्ण नगरी से खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, साढ़े 20 करोड़ से बनेगा नया खेल स्टेडियम

यह परियोजना इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा CSR फंड के तहत PPP मॉडल पर आधारित है. इस सेंटर में अत्याधुनिक लैब और उपकरण स्थापित किए गए है. इस सेंटर में न केवल ITI के छात्र, बल्कि पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग के विद्यार्थी भी प्रशिक्षण प्राप्त सकेंगे.

तकनीकी और कौशल की दिशा में पहल

इस सेंटर की खास बात यह है कि यहां प्रशिक्षण के साथ- साथ रहने और खाने की भी सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे दूर- दराज के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा का मौका मिल सकेगा. यह सेंटर युवाओं के लिए नए रोजगार के द्वार खोलेगा और उन्हें शिक्षा एवं तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा. यह पहल न केवल करनाल बल्कि पूरे हरियाणा के लिए बड़ी उपलब्धि है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.