हरियाणा में जल्द होगी IAS रानी नागर की पोस्टिंग, जाने क्यों दिया था इस्तीफा

चंडीगढ़ । 6 महीने पहले हरियाणा कैडर 2014 बैच की आईएएस रानी नागर ने इस्तीफा दे दिया था, परंतु जल्द ही उनकी पोस्टिंग हरियाणा में ही हो सकती है. रानी नागर ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. अब उन्हें पोस्टिंग के लिए वेटिंग में रखा गया है. 4 मई को रानी नागर ने तत्कालीन मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा को अपना त्यागपत्र भेजा था. त्याग पत्र में उन्होंने इसका कारण सरकारी ड्यूटी के समय प्राइवेट सिक्योरिटी पर खतरे का होना बताया था.

Webp.net compress image 12

वेटिंग लिस्ट में है नाम

रानी नागर ने सोशल मीडिया पर भी अपने त्यागपत्र की प्रति अपलोड की थी. राज्य सरकार द्वारा उन्हें उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश में इंटर कैडर ट्रांसफर करने की अनुशंसा की गई. लेकिन अब उन्हें मुख्य सचिव कार्यालय की वेबसाइट पर 11 नवंबर 2020 नई पोस्टिंग के आदेशों की वेटिंग लिस्ट में दिखाया जा रहा है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts