Gold Price in Haryana: प्रदेश में सोने के दामों में उतार-चढाव जारी, जानिए आज के भाव

चंडीगढ़ । हरियाणा में सोने की कीमतों (Gold Price in Haryana) में गिरावट का दौर लगातार जारी है. सराफा बाजार में आज यानि 20 अप्रैल को सोने की कीमतों में हल्की रु गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम (Gold Price in Gurugram) में आज 22 कैरेट सोने का भाव 46,004 रुपए प्रति दस ग्राम है जबकि कल यहीं भाव 45962 रुपए प्रति दस ग्राम था. वहीं 24 कैरेट सोने के दामों की बात करें तो उसका रेट 48,264 रुपए प्रति दस ग्राम है जबकि कल यहां 24 कैरेट सोने का भाव 48,302 रुपए प्रति दस ग्राम था.

gold1

फरीदाबाद में सोने का भाव (Gold Price in Faridabad)

वहीं फरीदाबाद में मंगलवार को 22 कैरेट सोने का भाव 45,976 रुपए प्रति दस ग्राम है जबकि कल यहीं भाव 45,966 रुपए प्रति दस ग्राम था. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव आज 48,316 रुपए प्रति दस ग्राम है जो कल 48,296 रुपए प्रति दस ग्राम था.

यह भी पढ़े -  पीक आवर्स में बचाएं बिजली, शाम के समय भारी उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक की अपील

चंडीगढ़ में सोने का भाव (Gold Price in Chandigarh)

प्रदेश की राजधानी में सोने के दामों में आज 100 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली. यहां आज 22 कैरेट सोने का रेट 46,300 रुपए प्रति दस ग्राम है जबकि कल यहां 22 कैरेट सोने का रेट 46,400 रुपए प्रति दस ग्राम था. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो आज यहां 50,520 रुपए प्रति दस ग्राम है जबकि कल यहीं कीमत 50,620 रुपए प्रति दस थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.