कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए घर में कैसे तैयार करें अपना ‘इम्‍यूनिटी बूस्‍टर’

नई दिल्ली । कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में विकराल और खौफनाक रूप ले लिया है. बता दें कि फरवरी महीने से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह अभी तक रुकना तो दूर की बात है, कम होने का नाम भी नहीं ले रहा है. कोरोना के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि लोगों के दिलों में दहशत फैल गई है. मंगलवार की रात तक देश में संक्रमण के185,248 नए मामले सामने आए हैं. जो हर किसी के लिए चिंता की बात है.

corona home kadha

आयुष मंत्रालय द्वारा दी गई पारंपरिक नुस्खे इस्तेमाल करने की हिदायत 

बता दें कि महाराष्ट्र राज्य में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. ऐसे में आयुष मंत्रालय ने लोगों को इससे बचाव के लिए पारंपरिक नुस्खा इस्तेमाल करने की हिदायत दी है. मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि लोग जितना भी हो सके घर में काढ़ा बनाकर पिए और ज्यादा से ज्यादा हल्दी का प्रयोग करें. साथ ही लोगों को चवनप्राश खाने की सलाह भी दी है. आयुष मंत्रालय का कहना है कि पिछले वर्ष जब कोरोना महामारी चरम पर थी,  तब भारतीयों ने बड़ी संख्या में इन पारंपरिक चीजों का सेवन किया था. ऐसे में अब भी हमें वही  प्रयास करके महामारी को हराने की कोशिश करनी चाहिए.

बता दे कि आयुष मंत्रालय द्वारा जो भी उपाय सुझाए गए हैं. वह सभी वास्तव में इम्यूनिटी बूस्टर है. मंत्रालय ने अपने नुस्खों में हल्दी के सेवन की बात कही है. यह आयुर्वेद के नुस्खे में बड़ी कारगर चीज है. जो कई तरह के इंफेक्शन से लड़ने में कारगर है. भारत में पैदा होने वाली हल्दी में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला रासायनिक पदार्थ करक्यूमिन की मात्रा अधिक होती है. आयुष मंत्रालय के साथ हुए,  एक वेबीनार में मशहूर सेलिब्रिटी सेफ संजय कपूर ने बताया था कि इसको दूध में मिलाकर पीने से कई तरह के फायदे होते हैं. उनके मुताबिक दूध में एक चुटकी पिसी हुई कालीमिर्च डाल दी जाए, तो  इसे न केवल दूध का स्वाद बढ़ता है बल्कि इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है.

यह भी पढ़े -  EPFO का बड़ा अपडेट, UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; टेस्टिंग हुई पूरी

 

ऐसे बनाये घर में काढा औऱ बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता  

आयुष के मुताबिक इसके लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. जीरा,अजवायन,पीपल, काला नमक, हलदी, लोंग,गिलोय, अदरक और तुलसी के पत्ते और काली मिर्च. इन सभी को डेढ़ से 2 लीटर पानी में कूट कर या ऐसे भी डाल कर अच्छे से उबाल लीजिये. पानी उबल जाए औऱ उसके बाद उसका रंग हल्का ब्राउन हो जाएगा. इस पानी को दिन में चार पांच बार थोड़ा-थोड़ा करके पीजीये . ऐसा करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.