Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी, हरियाणा में 91 के पार पहुंचा पेट्रोल

चंडीगढ़ | पेट्रोल- डीजल (Petrol Diesel Price) के दामों में बढ़ोतरी जारी है. हरियाणा में 29 मई को पेट्रोल का दाम 91.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है. डीजल का दाम बढ़कर 84.97 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. चंडीगढ़ में डीजल 84.55 रुपये और पेट्रोल का दाम बढ़कर 90.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

PETROL

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts