मूर्ति विसर्जन के दौरान महेंद्रगढ़ में 4, सोनीपत में 3 लोगों की डूबने से हुई मौत

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गणेश प्रतिमा विसर्जित करने गए श्रद्धालु अचानक नहर में गिर गए और बह गए. काफी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने आठ लोगों को नहर से बाहर निकाला. इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार को महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी की तलाश जारी है. गणेश उत्सव पर इस तरह की घटना से हर कोई स्तब्ध है.

death

मूर्ति विसर्जन के दौरान सभी बह गए

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम महेंद्रगढ़ के ढाणी मोहल्ला के सैकड़ों श्रद्धालु गणेश उत्सव मनाते हुए मूर्ति विसर्जन के लिए नहर में गए थे. झगडोली के पास जैसे ही मूर्ति को नहर में विसर्जित किया गया अचानक हादसा हो गया और एक के बाद एक कई लोग नहर में गिर गए. पानी का बहाव तेज था साथ ही किसी को तैरना नहीं आता था. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव के लिए फौरन नहर में रस्सियां ​​फेंकनी शुरू कर दीं. बड़ी मुश्किल से चार लोगों को निकाला जा सका. चार अन्य लोगों को तैराकों की मदद से बचा लिया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे और बाकी की तलाश देर रात तक जारी रही.

यह भी पढ़े -  Health Department Haryana Jobs: नारनौल में निकली भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी

सोनीपत में 3 डूबे

सोनीपत के मीमारपुर घाट पर अपने बेटे और भतीजे के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए गए तीनों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. 31 अगस्त से शुरू हुए 10 दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी का विसर्जन समारोह के साथ समापन हो गया है. भगवान गणेश की मूर्तियों को पास के जल निकायों में ले जाया जाता है और विसर्जित किया जाता है. भव्य जुलूस में भक्त मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाते हैं.

सीएम खट्टर ने किया ट्वीट

खट्टर ने कहा, “इस कठिन समय में हम सभी मृतकों के परिवारों के साथ खड़े हैं. एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचाया है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.