जयपुर से चंडीगढ़ वाया महेन्द्रगढ़ NH-152D पर शुरू हुई सीधी बस सेवा, यहां देखें शेड्यूल

महेन्द्रगढ़ | हरियाणा रोड़वेज विभाग प्रदेश के लोगों को अधिक से अधिक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो, इस दिशा में हरसंभव प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में महेन्द्रगढ़ जिले के नारनौल डिपो द्वारा जयपुर से चंडीगढ़ वाया महेन्द्रगढ़ के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की गई है. मंगलवार से शुरू हुई यह बस NH- 152 D से सफर करते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी. बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों ने ड्राइवर व कंडक्टर का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया.

Haryana Roadways Bus

लोगों ने कहा कि महेन्द्रगढ़ से राजस्थान व हरियाणा की राजधानी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी जो आखिरकार पूरी हो गई है. इस बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा. लंबी दूरी का सफर तय करना पड़ेगा तो अपने शहर से ही सीट की उपलब्धता सुनिश्चित हो जाएगी.

यह रहेगा समय

नारनौल से यह बस सुबह 6 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी. वापसी में जयपुर से सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर दोपहर ढाई बजे नारनौल व 4 बजे महेन्द्रगढ़ से होते हुए रात 8 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी, जहां रात्रि ठहराव रहेगा. अगले दिन वापसी में सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से इसी रूट से होते हुए जयपुर के लिए रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

दोपहर 1 बजे यह बस महेन्द्रगढ़ तो 2 बजकर 30 मिनट पर नारनौल पहुंचकर शाम 6 बजे जयपुर पहुंचेगी. डिपो महाप्रबंधक ने बताया कि इसके अलावा भी NH- 152 D से होते हुए महेन्द्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए चार बसों का संचालन शुरू किया जा चुका है. सीधी बस सेवा शुरू होने से निश्चित तौर पर यात्रियों को राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.