नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 31 अक्टूबर से अपने मूल प्लेटफॉर्म से चलेगी 17 ट्रेनें, फटाफट देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि त्यौहारी सीजन पर किसी भी प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ न हो, इसके चलते कई ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किया गया था, लेकिन अब त्यौहारों की भीड़ कम हो चुकी है. इसके बाद, एक दर्जन से ज्यादा ये ट्रेनें पुनः अपने निर्धारित प्लेटफॉर्म पर आएगी और रवाना होगी.

Train Railways

पार्सल सेवा शुरू

रेलवे अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 17 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किया गया था, लेकिन अब 31 अक्टूबर से ये सभी ट्रेनें उनके मूल प्लेटफॉर्म से ही संचालित होगी. वहीं, पार्सल सेवा पर लगाई रोक भी हटा दी गई है.

31 अक्टूबर से अपने मूल स्टेशन से चलेगी ट्रेनें

ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर
नई दिल्ली- जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562) 13
जयनगर- नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) 12
बीकानेर- सियालदह एसी दुरंतो (12260) 13
नई दिल्ली- अलीगढ़ ईएमयू (64110) 13
गाजियाबाद- नई दिल्ली ईएमयू (64429) 13
रोहतक- नई दिल्ली इंटरसिटी (14324) 07
पुरानी दिल्ली- सहारनपुर पैसेंजर (54473) 15
चंडीगढ़- नई दिल्ली शताब्दी (12046) 02
कानपुर सेंट्रल- नई दिल्ली शताब्दी (12033) 02
गाजियाबाद- नई दिल्ली ईएमयू (64425) 13
नई दिल्ली- गाजियाबाद (64432) 13
देहरादून- नई दिल्ली शताब्दी (12056) 10
नई दिल्ली- दौलतपुर चौक जनशताब्दी (12057) 10
गाजियाबाद- पलवल ईएमयू (64052) 02
पलवल- गाजियाबाद (64057) 02
नई दिल्ली- राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) 08
नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12445) 15
यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.