18 साल का लड़का 1436 KM पैदल चलकर धोनी से मिलने रांची पहुंचा, कहा- धोनी सपने में आए और मिलने को कहा

 नई दिल्ली ।  पांव में छाले… हाथ में तिरंगा… कंधे पर क्रिकेट किट और दिल में महेंद्र सिंह धोनी से मिलने का जुनून… इसी जज्बे के साथ हरियाणा के जलान खेड़ा से 18 साल का अजय गिल इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए 16 दिन की यात्रा कर झारखंड के रांची पहुंच गया है.

dhoni fan

वह कहता है कि धोनी का जबरा फैन है. धोनी एक बार उसके सपने में आए और पैदल रांची आकर मिलने को कहा. बस क्या था वह रांची की यात्रा पर निकल गया. उसने बताया कि वह धोनी से मिलकर ही यहां से वापस जाएगा.

जब वह इतनी दूर की यात्रा पैदल कर सकता है तो धोनी उससे मिलने के लिए 10 मिनट का समय नहीं निकाल सकते हैं? वह इसी जिद के साथ धोनी के सिमलिया स्थित फाॅर्म हाउस के बाहर खड़ा है. हालांकि, धोनी रांची में नहीं है. वह आईपीएल में अपनी टीम का हिस्सा बनने के लिए चेन्नई गए हैं.

नाई का काम करता है अजय

अजय बताता है कि उसने 12वीं पास कर लिया है. फिलहाल अपने शहर में ही नाई का काम करता है. उसने बताया- ‘वह क्रिकेट खेलता है और इसी में अपना कैरियर बनाना चाहता है. जब से महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लिया है, उसने क्रिकेट खेलना बंद कर दिया था. लेकिन अब वह उनका आशीर्वाद लेकर एक बार फिर से अपना कैरियर दोबारा से शुरू करना चाहता है.’

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

2 साल पहले दुकान बेचकर रांची आया था एक फैन

इससे पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रवींद्र सैनी धोनी से मिलने रांची आ गए थे. रवींद्र सहारनपुर स्थित अपनी छोटी सी दुकान बेचकर धोने से मिलने रांची चले आए थे. अभी 2 साल तक धोनी का आशीर्वाद लेने के लिए भटकते रहे, अंततः कामयाब हुए. मुलाकात होने पर तो हनी ने भी उनकी भावना का सम्मान किया और उन्हें अपने घर पर ही गार्ड की नौकरी पर रख लिया. 2013 से 2018 तक सैनी ने यहां सेवा दी. इस दौरान वह यहां धोनी का सान्निध्य पाते रहे. बाद में मां की बीमारी के कारण रवींद्र को सहारनपुर लौटना पड़ा.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.