रेलयात्रियों का महीनों का इंतजार हुआ खत्म, 1 दिसंबर से दोबारा पटरी पर होगी जम्मू डिवीजन की 4 प्रमुख ट्रेनें

नई दिल्ली | जम्मू डिवीजन में रेलयात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. अगस्त महीने में भारी बारिश के चलते प्रभावित हुई कई ट्रेनें धीरे- धीरे पटरी पर लौट रही है. इसी कड़ी में 1 दिसंबर से चार प्रमुख ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो रहा है. इन ट्रेनों के संचालन में तीन महीने से इंतजार में बैठे रेलयात्रियों को राहत पहुंचेगी.

Train Railways

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (जम्मू डिवीजन) उचित सिंगल ने बताया कि ये ट्रेनें सातवें चरण के तहत दोबारा बहाल की जा रही है. इससे पहले 6 चरणों में कई ट्रेनों को धीरे-धीरे बहाल किया गया था. उन्होंने बताया कि सभी ट्रेनों को तभी बहाल किया जाएगा, जब संबंधित रेलवे लाइन और पुलों की सुरक्षा को पूरी तरह से सुनिश्चित कर लिया जाएगा.

बहाल ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 14662, जम्मूतवी- बाड़मेर
  • ट्रेन नंबर 22462, श्री माता वैष्णो कटरा- नई दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 74907, पठानकोट- शहीद कैप्टन तुषार महाजन
  • ट्रेन नंबर 74906, शहीद कैप्टन तुषार महाजन- पठानकोट

यात्रियों को मिलेगी राहत

उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के दोबारा संचालन को जम्मू डिवीजन के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. खासकर धार्मिक यात्रा जैसे श्री माता वैष्णो देवी और लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए. जम्मू आने वाले लोगों को इन ट्रेनों के बहाल होने से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अभी भी कई सेक्शनों की समीक्षा की जा रही है और स्थिति के हिसाब से धीरे-धीरे ट्रेनों को बहाल किया जा रहा है. उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे सफर पर निकलने से पहले नॉर्दर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से अपनी ट्रेन का अपडेट जरूर चेक कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.