दिल्लीवासियों के सफर को आसान बनाएगी 400 नई इलेक्ट्रिक देवी बसें, इन रूटों पर होगा संचालन

नई दिल्ली | आमजन के सफर को आसान बनाने और लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली की बीजेपी सरकार ने 44 रूटों पर दिल्ली इलेक्ट्रिक वीकल इंटरकनेक्टर (DEVI) योजना के तहत 400 नई इलेक्ट्रिक बसें संचालित की हैं. ट्रायल के तौर पर इन सभी बसों के रूट निर्धारित किए गए हैं.

Electric Bus

संकरी गलियों तक पहुंचेगी देवी बसें

परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह ने इस योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को रूटों पर आ रहीं सवारियों की स्थिति पर नजर और प्रत्येक सप्ताह सवारियों की स्थिति का आंकलन करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिन रूटों पर सवारियों की संख्या ज्यादा दर्ज हो रही है, उनपर बसों की संख्या बढ़ाई जाए.

पर्यावरण संरक्षण में सहायक ये नई इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की जनता को संकरी गलियों और भीड़- भाड़ वाले इलाकों में सुगम सफर का लाभ दे रही है. इन बसों के लिए रूट इस हिसाब से तैयार किए गए हैं कि बसें पूरी दिल्ली में अलग- अलग इलाकों से आवागमन कर रही है. यात्रियों की सहूलियत के लिए इन बसों के रूट व अन्य जानकारी वन दिल्ली ऐप्लिकेशन पर उपलब्ध कराई गई है. इन बसों की पहचान के लिए हर रूट को एक विशेष नंबर दिया गया है, जो बस स्टाप पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए गए हैं.

सुरक्षा व्यवस्था का पूरा प्रबंध

प्रत्येक बस के लिए 12 किलोमीटर का रूट निर्धारित किया गया है, ताकि ये बसें 1 दिन में ज्यादा से ज्यादा चक्कर लगा सकें. 45 मिनट में फुल चार्ज होने वाली ये बसें एक बार में 250 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करती है. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन नई इलेक्ट्रिक देवी बसों में CCTV कैमरे व पैनिक बटन भी लगाएं गए हैं.

देवी बसों के रूट की सूची

  • D- 001: आजादपुर से अशोक विहार फेज-3
  • D- 002: जहांगीरपुरी से मॉडल टाउन
  • D- 003: जे.जे. कॉलोनी से जहांगीरपुरी मेट्रो
  • D- 005: शालीमार टर्मिनल से अशोक विहार
  • D- 009: जहांगीरपुरी मेट्रो से बुराड़ी गांव
  • D- 013: सुभाष नगर से विकासपुरी
  • D- 015: तिलक नगर मेट्रो से हरिनगर
  • D- 017: सुभाष नगर मेट्रो से तिलक नगर
  • D- 019: मौर्य एंक्लेव से नेताजी सुभाष प्लेस
  • D- 021: मौर्य एंक्लेव से पीतमपुरा
  • D- 023: मौर्य एंक्लेव से रिंग रोड
  • D- 025: मौर्य एंक्लेव से शालीमार बाग
  • D- 029: शाहदरा से विवेक विहार
  • D- 031: विवेक विहार से आनंद विहार मेट्रो
  • D- 033: आनंद विहार से मधुबन
  • D- 035: आनंद विहार से लाजपत नगर
  • D- 037: विवेक विहार से शकरपुर
  • D- 039: विवेक विहार से लाजपत नगर
  • D- 041: लक्ष्मी नगर से पटपड़गंज
  • D- 043: लक्ष्मी नगर से मयूर विहार
  • D- 045: लक्ष्मी नगर से अक्षरधाम मेट्रो
  • D- 049: मयूर विहार से न्यू अशोक नगर
  • D- 051: यमुनापार से शाहदरा फ्लाईओवर
  • D- 053: यमुनापार से मंडावली
  • D- 055: अशोक नगर से कड़कड़डूमा
  • D- 024: नजफगढ़ टर्मिनल से द्वारका मेट्रो
  • D- 026: नजफगढ़ से तिलक नगर मेट्रो
  • D- 028: नजफगढ़ से उत्तम नगर
  • D- 030: नजफगढ़ से पालम डाबड़ी
  • D- 032: द्वारका मेट्रो से विकासपुरी
  • D- 034: द्वारका से द्वारका सेक्टर- 21 मेट्रो
  • D- 036: विकासपुरी से जनकपुरी मेट्रो
  • D- 038: जनकपुरी रेलवे स्टेशन से उत्तम नगर
  • D- 040: विकासपुरी से जनकपुरी
  • D- 042: विकासपुरी से मोहन गार्डन
  • D- 044: मोहन गार्डन से जनकपुरी
  • D- 046: जनकपुरी से उत्तम नगर
  • D- 048: पश्चिम विहार से मेट्रो स्टेशन
  • D- 050: पश्चिम विहार से पीरागढ़ी
  • D- 052: पीरागढ़ी से मेट्रो स्टेशन
  • D- 054: द्वारका से द्वारका मेट्रो
  • D- 056: द्वारका से सेक्टर- 13 मेट्रो
  • D- 058: द्वारका सेक्टर- 21 से दिल्ली कैंट
  • D- 060: जनकपुरी टर्मिनल से सागरपुर
यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.