दिल्ली की 45 झुग्गी बस्तियों के लिए आई खुशखबरी, 2 महीने के भीतर मिलेंगे पानी के कनेक्शन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से 3 दर्जन से ज्यादा झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने जल जीवन मिशन (अमृत 2.0) के तहत ‘हर घर जल योजना’ को हरी झंडी दिखा दी है, जिसके बाद कालीबाड़ी मार्ग और गोल मार्केट में झुग्गी बस्ती क्षेत्र के निवासियों के घरों में पानी का कनेक्शन मिलने का रास्ता साफ हो गया है.

Slum Jhuggi Basti

NDMC द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि साढ़े 7 करोड़ रुपए की इस परियोजना में ग्रुप A, B और C के 45 झुग्गी बस्ती क्षेत्र शामिल हैं. इस प्रोजेक्ट का काम दिसंबर महीने की शुरुआत तक पूरा होने की उम्मीद है.

सैकड़ों घरों को मिलेगा पानी

दिल्ली की बीजेपी सरकार में लोक निर्माण मंत्री एवं परिषद सदस्य प्रवेश वर्मा ने इस परियोजना के ग्रुप C भाग का उद्घाटन किया. उन्होंने NDMC के प्रयासों की सराहना करते हुए सुरक्षित पेयजल को एक बुनियादी जरूरत और जनस्वास्थ्य, सम्मान और सामाजिक विकास का एक प्रमुख कारक बताया. उन्होंने अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़े -  टिकट की मारामारी के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, नवंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे

व्यापक मिशन का हिस्सा

मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत अकेले कालीबाड़ी मार्ग पर लगभग 460 घरों को नए कनेक्शन दिए जाएंगे. ‘हर घर जल योजना’ NDMC के नागरिक सुविधाओं को अपग्रेड करने और हाशिए पर पड़े समुदायों तक जरूरी बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के व्यापक मिशन का हिस्सा है. यह योजना सुनिश्चित करेगी कि कोई भी परिवार स्वस्थ और सम्मानजनक शहरी जीवन की ओर यात्रा में पीछे न छूटे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.