खुशखबरी: वेरका के बाद Amul ने भी घटाए 700 प्रोडेक्ट्स के दाम, फटाफट चेक करें नई कीमतें

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. Amul ब्रांड ने शनिवार को घी, मक्खन, आइसक्रीम, बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स सहित 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की खुदरा कीमतों में कटौती का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने उपभोक्ताओं तक जीएसटी दरों में कटौती का लाभ पहुंचाने के लिए प्रोडेक्ट्स के दामों में कटौती करने का फैसला किया है. नई कीमतें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी.

Amul

Amul ने अपने बयान में कहा है कि 700 से ज्यादा उत्पाद पैक की प्राइस लिस्ट में संशोधन किया गया है, जिससे ग्राहकों को जीएसटी कटौती का पूरा लाभ मिलेगा. ये संशोधन 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगी.

Amul ने घटाई कीमतें

भारत का सबसे बड़ा फूड ब्रांड अमूल (Amul) ने घोषणा की है कि 22 सितंबर से उसके 700 से अधिक उत्पादों की कीमतें कम होंगी. यह फैसला GST 2.0 लागू होने के कारण लिया गया है, जिसका सीधा-सीधा फायदा ग्राहकों को होगा. मक्खन (100 ग्राम) अब 62 से 58 (4 रुपए कम), चॉकलेट (150 ग्राम) 200 से 180 (20 रुपए कम), फ्रोजन स्नैक्स (पनीर परांठा 500 ग्राम) 200 से 160 (40 रुपए कम), घी (1 लीटर) 650 से 610 (40 रुपए कम), UHT दूध (1 लीटर) 77 से 75 (2 रुपए कम), पनीर (1 किलो) 455 से 440 (15 रुपए कम) में मिलेगा.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

खपत में होगी बढ़ोतरी

अमूल का मानना है कि कीमतों में कमी आने से अलग-अलग तरह के डेयरी उत्पादों, खासकर आइसक्रीम, पनीर और मक्खन की खपत बढ़ेगी. भारत में प्रति व्यक्ति खपत अभी भी बहुत कम है, जिससे विकास के बड़े अवसर पैदा होंगे. बता दें कि Amul से पहले मदर डेयरी ने भी 22 सितंबर से अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.