नई दिल्ली, Air Fare | हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार (Central Govt) का बयान सामने आया है कि हवाई यात्रा के टिकट के दाम तय करने को लेकर एयरलाइंस के अधिकार कम किए जाएंगे. सरकार की नजर हवाई किरायों को और अफोर्डेबल बनाने पर है.
केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी
सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने हाल ही में राज्यसभा में हवाई यात्रा के किरायों पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आमतौर पर सरकार हवाई यात्रा के किराए रेगुलट नहीं करती. जब जरूरी होता है, खास तौर पर जब- जब हवाई यात्रियों की भीड़ ज़्यादा होती है तब सरकार बढ़ते किरायों के मामले में हस्तक्षेप करती है, ताकि किराया मनमाने ढंग से न बढ़ाया जा सकें.
उन्होंने बताया कि अभी तक ये नियम है कि एयरलाइंस यात्रा के 24 घंटे पहले तक किराया बढ़ा या घटा सकती हैं, लेकिन मंत्रालय अब इस नियम को हटाने जा रही है. इसके हटने से यात्रा के कुछ घंटे पहले भी अगर टिकट लिया जाता है, तो उसका दाम वही रहेगा जो यात्रा समय से 24 घंटे पहले था. इस क्लॉज के हटने से हवाई किरायों की अनियमितता को दूर किया जा सकेगा.
