हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, 27 मार्च के बाद फ्लाइट का किराया होगा कम

नई दिल्ली । यदि आप रोजाना में हवाई यात्रा करते हैं तो यह खबर आपको काफी खुशी देने वाली है. बता दे कि आने वाले दिनों में हवाई टिकट की कीमत में बड़ी कमी आने की संभावना है. पिछले दिनों सरकार ने लंबे समय बाद इंटरनेशनल फ्लाइट को 27 मार्च से शुरू करने का फैसला लिया है.

FLIGHT AIR INDIA

हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर

वही इस इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि 27 मार्च से रेगुलर इंटरनेशनल ट्रैवल फिर से शुरू होने पर फ्लाइट की संख्या में इजाफा हो सकता है. जैसे ही फ्लाइट की संख्या में इजाफा होगा, उसका असर यात्री किराए पर भी सीधा दिखाई देगा. इसी वजह से यह उम्मीद लगाई जा रही है कि हवाई टिकट के किराए में 40 से 50% तक की कमी आ सकती है. 2 साल पहले कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर आवागमन बंद कर दिया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लुफथांसा और ग्रुप कैरियर स्विच ने आने वाले समय में उड़ानों को दुगना करने के लिए योजना तैयार की है.

वही सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा भी 17 % उड़ाने बढ़ाने का विचार किया जा रहा है. डोमेस्टिक कैरियर इंडिगो के आने वाले महीनों में 100 वैश्विक उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई है . बता दें कि देश में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध की वजह से एयरलाइंस को कुछ देशों के साथ एयर बबल सिस्टम के तहत लिमिटेड विदेशी उड़ानें संचालित करने की मंजूरी दी गई है. इससे इंडिया यूएस समेत कुछ अहम हवाई रूट पर महामारी से पहले की तुलना में किराया 100% तक बढ़ाया गया था. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की फ्रीक्वेंसी कम होने से मांग ज्यादा और आपूर्ति कम का संकट बना, जिसका सीधा असर फ्लाइट के किराए पर भी दिखाई दिया और यह बढ़कर दुगने तक पहुंच गया. अब सरकार द्वारा 27 मार्च से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया गया है, जिसका सीधा असर किराए पर पड़ेगा. अब किराया पहले की तुलना में कम होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.