नई दिल्ली, Gold New Rate | पिछले कुछ समय से देश में लगातार सोने की डिमांड बढ़ती जा रही है. एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 1370 रुपए तक का इजाफा देखने को मिला है. वही 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो उनमें भी 1300 रूपये का इजाफा हुआ है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले है.
22 कैरेट गोल्ड की कीमतें
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो कीमते 91350 प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. पिछले कुछ दिनों से लगातार गोल्ड की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 83 हजार 750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है.
मौजूदा समय में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83600 प्रति 10 ग्राम है. 24 कैरेट सोने की कीमत 91200 रूपये प्रति 10 ग्राम है. इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 91350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है.
चांदी की कीमतें भी छु रही आसमान
अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप गोल्ड में निवेश कर सकते हैं. आने वाले समय में गोल्ड की कीमतों में और भी उछाल देखने को मिलने वाला है. इस प्रकार की कई संभावनाएं भी बन रही है.
गोल्ड के साथ- साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है. चांदी की कीमत 1 लाख रूपये के आंकड़े को पार कर चुकी है. मौजूदा समय में चांदी की कीमतों में 3000 रूपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद कीमत 1 लाख 4000 रूपये के आंकड़े को पार कर गई है.
