Amazon ने लॉन्च किया अमेजन प्राइम लाइट, जियो सिनेमा के प्लान को मिलेगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली | अमेजन की तरफ से नया Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया गया है. बता दें कि इस सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत रेगुलर अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन के प्लान से बेहद ही कम होने वाली है. जिस वजह से ग्राहकों में भी इस प्लान को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है. जियो सिनेमा ने भी 999 रूपये में एनुअल सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है. इसकी टक्कर में Amazon ने लाइट वर्जन लॉन्च करके बड़ा दांव चल दिया है. अब देखना होगा कि दोनों प्लांस में से कौन ग्राहकों की पहली पसंद बनता है.

fotojet 29

अमेजन प्राइम ने किया बड़ा धमाका

अमेज़न प्राइम लाइट एक एनुअल सब्सक्रिप्शन प्लान है. यह प्लान पूरी 1 साल की वैधता के साथ आता है. इस प्लान की कीमत भी 1,000 रूपये से कम है. अमेज़न प्राइम लाइट एक सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान है, आप इसे महज 999 रूपये में खरीद सकते हैं. दूसरी तरफ, यदि अमेज़न प्राइम के रेगुलर प्लान की बात की जाए तो इस प्लान की कीमत 1,499 रूपये है. वही, इसका लाइट वर्जन 999 रूपये में आता है. अमेज़न प्राइस का मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान 299 रूपये में आता है. तिमाही वाले प्लान की कीमत 599 रूपये है.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

प्लान में मिलेंगे ये फायदे

  • अमेज़न प्राइम लाइट में फास्ट डिलीवरी मिलेगी, यह प्लान 1 या 2 दिन में डिलीवरी का ऑप्शन देता है. अमेज़न प्राइम केयर रेगुलर प्लान की तरह ही इस प्लान में भी अमेजन म्यूजिक और वीडियो सब्सक्रिप्शन मिलता है.
  • अमेज़न के रेगुलर प्लान में ग्राहकों को 4K स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है. इस एक सिंगल रिचार्ज में 6 डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की जा सकती है. इसके विपरीत, अमेज़न प्राइम लाइट में प्राइम रीडिंग और अमेजन म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिलता है.
  • दोनों प्लान में स्ट्रीमिंग क्वालिटी में अंतर देखने को मिलता है. अमेज़न प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन प्लान में दो डिवाइस पर अनलिमिटेड एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा भी मिलती है.
  • जियो सिनेमा के सब्सक्रिप्शन में 4 डिवाइस में स्ट्रीमिंग की सुविधा ही ग्राहकों को मिलती है.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.