दिल्ली से गुरुग्राम के बीच बनेगी एक और नई टनल सड़क, 15 मिनट में पूरी होगी 30 किमी की दूरी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के ट्रैफिक जाम से कोई अछूता नहीं है. हालांकि, यहां ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली- गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक और टनल सड़क बनाने की योजना पर काम हो रहा है.

Pragati Maidan Tunnel

यहां पर बनेगी एक और नई टनल

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली से गुरुग्राम के बीच टनल सड़क का निर्माण किया जाएगा. वर्तमान में दिल्ली से गुरुग्राम के बीच आवागमन के दौरान ट्रैफिक जाम की वजह से अच्छा-खासा समय लगता है, इसलिए सरकार द्वारा इस योजना को धरातल पर उतारा जाएगा. यह टनल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से लेकर गुरुग्राम तक बनाई जाएगी ताकि सफर के दौरान लोगों के कीमती समय को बचाया जा सके.

इस बहुप्रतीक्षित योजना के बारे में जानकारी देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली से गुरुग्राम के बीच टनल सड़क मार्ग के निर्माण से यात्रा के दौरान लगने वाले समय में काफी हद तक कमी आएगी. अभी दिल्ली से गुरुग्राम की दूरी तय करने में लगभग 1 घंटे का समय लग जाता है लेकिन इस टनल मार्ग के निर्माण से इस दूरी को तय करने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

ट्रैफिक जाम और वायु प्रदुषण से मिलेगा छुटकारा

उन्होंने बताया कि इस योजना को धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिए अध्ययन शुरू कर दिया गया है. परिवहन मंत्रालय के पास दिल्ली के लिए लगभग 40 हजार करोड़ रुपए का बजट है.

गडकरी ने कहा कि इस टनल को बनाने का उद्देश्य यात्रा में लगने वाले समय को कम करना और लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने में मदद करना है. इसके अलावा दोनों शहरों के बीच वायु प्रदुषण को कम करने में भी यह टनल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी. वाहन बिना ट्रैफिक जाम में फंसे आसानी से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.