नई दिल्ली | रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा NTPC यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि कों बढ़ा दिया गया है. पहले इस भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट 27 नवंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 6 दिसंबर 2025 कर दिया गया है. जिन्होंने आवेदन जमा कर दिए है, उनके लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 नवंबर से बढ़ाकर 6 दिसंबर कर दी गई है.
7 से 16 दिसंबर के बीच खुलेगी करेक्शन विंडो
पहले सुधार शुल्क के साथ फॉर्म करेक्शन करने की विंडो 30 नवंबर से 09 दिसंबर के बीच खोली जानी थी, मगर अब यह 7 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच ओपन होगी. इसके अतिरिक्त, रेलवे भर्ती बोर्ड ने शैक्षणिक योग्यता के नियमों कों भी बदला है. रेलवे ने शैक्षणिक योग्यता पाने व अन्य सभी प्रमाणपत्रों की वैलिडिटी के लिए कटऑफ डेट 27 नवंबर से बढ़ाकर 4 दिसंबर 2025 कर दी है. उम्र की कटऑफ डेट 1 जनवरी 2026 ही रखी गयी है.
यह रहेंगी सिलेक्शन प्रोसेस
सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे. ये दोनों सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन रहेंगे. सीबीटी में हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी. दूसरे चरण के सीबीटी के लिए उम्मीदवारों की संख्या आरआरबी वाइज शॉर्टलिस्टिंग वैकेंसी का 15 गुना होगा. सीबीटी 2 के बाद अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट व जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट भी होगा.
फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन रहेगा. 90 मिनट की सीबीटी परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जायेंगे. इनमें 40 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 30 मैथ्स के, 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे. प्रथम चरण सीबीटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर से द्वितीय चरण सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे. सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन रहेगा. सेकेंड स्टेज सीबीटी भी 90 मिनट का होगा. इस सीबीटी में 120 प्रश्न पूछे जायेंगे. इनमें 50 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 35 मैथ्स के, 35 प्रश्न जनरल जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे.
