धान खरीद को लेकर पंजाब- हरियाणा में आज से आंदोलन, टिकैत बोलें- मांग पूरी होने तक रहेगा जारी

नई दिल्ली । केन्द्र सरकार के खिलाफ तीनों कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने अब एक और बड़ा ऐलान कर दिया है. किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि शनिवार से दो राज्यों हरियाणा और पंजाब में धान की खरीद को लेकर आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं. टिकैत ने कहा कि जब तक धान की सरकारी खरीद सरकार शुरू नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

RAKESH TIKET
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में अगेती धान पककर तैयार खड़ी हैं और बहुत सी मंडियों में किसान अपनी फसल बेचने के लिए पहुंच चुके थे. उपर से बारिश होने के भी आसार बनें हुए हैं ऐसे में मंडियों में पड़ी फसल भीगने से खराब हो सकती है. सरकार बार-2 डेट स्थगित कर किसानों को जानबूझकर परेशान करने का काम कर रही है.

टिकैत ने कहा कि सरकार लगातार किसानों के खिलाफ साजिश रच रहीं हैं इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा के किसान शनिवार सुबह 10 बजे से धान की ट्रालियां लेकर अपने हल्के के बीजेपी- जेजेपी विधायकों के घरों का घेराव करे. किसान विधायकों से धान तुलवाने की मांग करें. उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान अपना धान लेकर डीसी कार्यालय का घेराव करे. उन्होंने कहा कि सरकार जब तक किसानों की खरीद मांग को पूरा नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

यह भी पढ़े -  सिर्फ 5 रुपये में भोजन, दिल्ली के इस इलाके में शुरू हुई नई अटल कैंटीन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.