नई दिल्ली | बिजनेस के नाम तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन ऐसा बिजनेस आपने पहली बार सुना या देखा होगा. हम बात कर रहे है एक ऐसे लड़के कि जो कश्मीर घूमने गया और वहां बर्फ को देखकर उसे आइडिया आया कि क्यों ना बर्फ का बिजनेस किया जाए. दरअसल, लड़के ने कश्मीर की बर्फ को दिल्ली में बेचने का प्लान बना लिया. आइए जानते है पूरी कहानी…
कश्मीर से बर्फ लाया लड़का
लड़का कश्मीर घूमने गया था उसने वहां बर्फ को बेचने का प्लान बनाया, फिर बिना वक्त खराब किए उसने एक आइस बॉक्स का जुगाड़ किया. उसमें आइस भर ली और उसे ऊपर से सिल्वर फॉइल पेपर से सील कर दिया.उसके बाद वह एयरपोर्ट पहुंचता है और उस बॉक्स को लेकर फ्लाइट में बैठ जाता है. इस दौरान उसने लोगों से पूछा कि क्या बर्फ पिघल जाएगी, तो सभी के जवाब में नहीं सुनने को मिलता है.
View this post on Instagram
जब लड़का दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचता है तो उसके दोस्त गले में माला डालकर उसका स्वागत करते है. कुछ देर बाद लड़का बर्फ को लेकर दिल्ली के मशहूर कनॉट प्लेस पहुंच जाता है. वहां वह बॉक्स को खोलकर देखता है कि बर्फ अभी भी मौजूद है. इसे देखकर वह बेहद खुश होता है.
बर्फ बेचकर की कमाई
कनॉट प्लेस में युवक ने लोगों को अपनी वीडियो दिखाई और कहा कि वह सच में कश्मीर से दिल्ली बर्फ लेकर आया है और वह अब उसे बेच रहा है. पहले सभी ने उसकी बात को मजाक समझा, पर उन्होंने जैसे ही बर्फ को छुआ तो सभी हैरान रह गए. खास बात तो ये है कि लोगों ने सिर्फ बर्फ छूने के पैसे दिए. उसके बाद, लड़के ने खुलासा किया है कि इससे उसने तगड़ी कमाई कर ली है.
