Career Tips: 10वीं के बाद CA बनने का सही तरीका, हर स्टूडेंट के लिए गाइड

नई दिल्ली, Career Tips | हर स्टूडेंट का एक सपना होता है. हर कोई अपने लिए के गोल तय करता है और उसके लिए मेहनत करता है. कहीं विद्यार्थी तो ऐसे होते हैं कि वह 10th क्लास में ही निर्धारित कर लेते हैं कि उन्हें आगे जाकर किस क्षेत्र में जाना है. बहुत सारे स्टूडेंट्स CA बनने की सोचते हैं, लेकिन उन्हें इसकी प्रोसेस पता नहीं होती है. अगर आप भी CA बनना चाहते हैं और इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह खबर जरूर देखें.

Job Exam Student Collage

CA बनने का सही तरीका

दसवीं कक्षा के बाद स्टूडेंट को तय करना होता है कि उन्हें आगे कौन सी स्ट्रीम लेनी है.  कई सारे छात्र यह तय करते हैं कि उन्हें CA बनना है और इसके लिए वो कॉमर्स ले लेते हैं लेकिन उन्हें बस इतना ही पता होता कि CA बनने के लिए कॉमर्स चाहिए. आगे क्या करना है, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं होती. अगर आप भी उनमें से एक हैं और यह जानना चाहते हैं कि आप एक सफल CA कैसे बन सकते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए लाभदायक हो सकती है.

यहां जानें पूरी जानकारी

अगर आपको सीए ही बनना है तो आपको सबसे पहले इंटरमीडिएट CA कोर्स में दाखिला लेना होगा. इसके बाद आपको अपनी  ग्रैजुएशन पूरी करनी होगी व कॉमन प्रोफिएंसी टेस्ट (CPT) भी पास करना होगा. ये कोर्स आम तौर पर 9 महीने तक जारी रहते हैं और इसमें आपको अकाउंटिंग से जुड़े 8 सब्जेक्ट को कवर करना होता है. जब आप कोर्स पूरा कर लेते हैं, तो आपको कई इंटरमीडिएट चार्टर्ड अकाउंटेंट एग्जाम पास करने होते हैं. इंटरमीडिएट कोर्स कम्पलीट करने के बाद आपको प्रैटिक्ल ट्रेनिंग शुरू करनी होती है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच होगी आसान, 4 नए कॉरिडोर बनाएगी सरकार

करनी होगी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग

उसके दौरान आप रजिस्टर्ड CA के साथ काम करते हैं और अकाउंटिंग से जुड़े काम करते हैं. प्रैक्टिकल ट्रेनिंग करने के पीछे का लक्ष्य यही होता है कि आपको CA के तौर पर काम करने का अनुभव मिले.  प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के दौरान आपको CA फाइनल कोर्स में भी एडमिशन लेना होगा. प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के अंतिम 6 महीने के दौरान या फिर उसे पूरा करने के बाद आप CA फाइनल कोर्स कर सकते हैं.

फाइनल कोर्स में आप फाइनेंसियल रिपोर्टिंग, ऑडिटिंग, एथिक्स, कोस्ट मैनेजमेंट और टैक्स लॉ जैसे सब्जेक्ट की पढ़ाई करते हैं. ये सभी कोर्स आपको फाइनल के लिए रेडी करते हैं जिससे आप परीक्षा पास कर सकते हैं. CA फाइनल का एग्जाम पास करने के बाद आपको भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) में एडमिशन लेना होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.