Chandrayaan 3: चांद से अब मात्र 150 KM दूर चंद्रयान 3, आज का दिन होगा बेहद ख़ास

नई दिल्ली | भारत देश चंद्रमा की सतह पर लैंडर उतारने वाला चौथा सबसे बड़ा देश बन गया है. इस पर देशवासियों की निगाहें टिकी हुई है. चंद्रमा की सतह से चंद्रयान 3 की दूरी मात्र 150 किलोमीटर ही रह गई है. भारत के तीसरे चंद्र मिशन (चंद्रयान 3) ने बुधवार को आखिरी बार अपनी कक्षा बदली. आज प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की तैयारी की जाएगी. 23 अगस्त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी इसकी तैयारी की जा रही है.

Chandrayaan 3

चौथी बार बदली गई चंद्रयान 3 की कक्षा

5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की कक्षा चौथी बार बदली गई है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक्स पर पोस्ट किया है.

क्या बोले अधिकारी?

अधिकारियों ने बताया कि चंद्रयान 3 के चंद्रमा तक पहुंचने की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं. हमारी उम्मीद के मुताबिक, चंद्रयान 3 को चंद्रमा की 153 किमी x 163 किमी की कक्षा में स्थापित किया गया. चंद्रमा की सीमा में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है. अब प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर अलग होने के लिए तैयार हैं.

चंद्रयान से जुड़ी अहम बातें

चंद्रमा की सतह से चंद्रयान 3 की दूरी अब मात्र 150 किलोमीटर रह गई है. यान की कक्षा में अंतिम परिवर्तन हो चुका है. लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान आज यान से अलग हो जाएंगे. 23 अगस्त को लैंडर- रोवर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. बता दे 2019 में भेजे गए चंद्रयान 2 मिशन का आखिरी वक्त पर रोवर से संपर्क टूट गया था.

23 अगस्त को कराई जाएगी लैंडिंग

अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की ओर से कहा गया है कि आज यानी 17 अगस्त को लैंडिंग मॉड्यूल, जिसमें लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान शामिल हैं प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाएगा. इसके बाद, लैंडर- रोवर की स्पीड कम करने की कोशिश की जाएगी. फिर 23 अगस्त को यान के लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी.

इंजन फेल होगा तो भी होगी लैंडिंग

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का कहना है कि चंद्रयान 3 का लैंडर विक्रम 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. इसके लैंडिंग करने के बाद फिर पूरे देश में खुशी का माहौल होगा.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!