दिल्ली मेट्रो की कई लाइनों पर संचालन समय में बदलाव, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने रविवार से Phase- 3 कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाओं के शुरूआती समय में बदलाव कर दिया है. 25 अगस्त यानि रविवार से इन कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन सुबह 8 बजे की बजाय सुबह 6 बजे से शुरू होगा.

Metro Train

इन रूटों पर सुबह 6 बजे से दौड़ेगी मेट्रो

लाइन-1 पर दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल की मेट्रो सुबह 8 बजे की बजाए सुबह 6 बजे से चलेगी. लाइन- 3 की नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी पर मेट्रो का ईसुबह 6 बजे से होगा. लाइन- 5 मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह तक चलने वाली मेट्रो सुबह 8 बजे के बजाए सुबह 6 बजे से चलेगी. लाइन- 6 पर बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह तक चलने वाली मेट्रो सुबह 8 बजे की जगह अब सुबह 6 बजे से संचालित होगी.

लाइन- 7 पर मजलिस पार्क से शिव विहार तक चलने वाली मेट्रो का संचालन भी अब सुबह 8 बजे की बजाय 7 बजे से होगा. लाइन- 8 पर बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट तक चलने वाली मेट्रो सुबह 8 बजे की बजाय एक घंटा पहले यानि सुबह 7 बजे से संचालित होगी. लाइन- 9 पर ढांसा बस स्टैंड से द्वारका के लिए संचालित होने वाली मेट्रो को आप सुबह 8 बजे की बजाय अब सुबह 7 बजे से ही पकड़ सकते हैं.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

स्टूडेंट्स को फायदा पहुंचेगा

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि प्रतियोगी परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स और आवेदक दिल्ली- एनसीआर में अपने परीक्षा केंद्रों तक आसानी से और सुविधाजनक तरीके से पहुंचने में मदद मिलेगी. वहीं, दिल्ली मेट्रो नेटर्वक के दूसरे कॉरिडोर अपने पुराने समय यानि सुबह 6 बजे से ही संचालित होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.