नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार (Delhi Govt) और एमसीडी दफ्तरों का समय बदलने का फैसला किया है. यह व्यवस्था 15 नवंबर से लागू होगी, जो कि 15 फरवरी तक चलेगी. यह फैसला सरकार द्वारा बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. समय के बदलने से सड़कों पर एक साथ वाहनों की भीड़ कम होगी, जिससे प्रदूषण का स्तर घटेगा.

एक साथ भीड़ पर रोक
अब दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक खुलेंगे, जो कि अभी साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे तक है. वही एमसीडी दफ्तरों का समय साढ़े 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा, जो अभी 9 बजे से साढ़े 5 बजे तक है. नए समय से वाहनों की एक साथ आवाजाही कम होगी.
सर्दियों से पहले अलर्ट
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा सरकार यह नहीं चाहती कि समस्या बढ़ने के बाद उसका समाधान किया जाए, बल्कि पहले से तैयारी कर प्रदूषण को रोकने का प्रयास किए जाए. यह फैसला हाल ही में पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारियों के साथ की गई बैठक में लिया गया है.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि यह व्यवस्था पूरी सर्दियों में अच्छे से लागू की जाए और ट्रैफिक की निरंतर निगरानी रखी जाएं, जिससे कि प्रदूषण के स्तर को समय रहते कम किया जा सके.