दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट, जहां मिलता कौड़ियों के भाव सामान; आप भी जरूर करे शौपिंग

नई दिल्ली | सस्ती खरीदारी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहाँ हम ऐसी जगहों की बात करेंगे जहाँ नाम मात्र खर्चे में खरीदारी का सुनहरा मौका मिलेगा. कपड़ों से लेकर जूतों और इलेक्ट्रोनिक आइटम्स से लेकर होम डेकोर तक के दाम इतने सस्ते हैं कि आप दंग रह जाएँगे. देशभर के व्यापारी इन मार्केट्स में अपना स्टॉक लेने आते हैं. चलिए जानते हैं इन मार्केट्स के बारे में…

Cloth Shop Bajar Market

चांदनी चौक

यदि हम चांदनी चौक की बात करें तो यह मार्केट कपड़े, ज्वैलरी, किचन आइटम्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए मशहूर जानी जाती है. यहाँ व्यापारी सस्ते में सामान खरीदते हैं और अच्छा मुनाफा कमाते हैं.

अब हम बात करते हैं सरोजनी नगर और लाजपत नगर की, यह मार्केट मुख्यतः फैशन और गारमेंट्स के लिए जानी जाती है. यहाँ सामान खरीदने से लागत से ज्यादा मुनाफा होता है. इसके अलावा, करोलबाग की बात करें तो यह जूते, बैग्स और ब्यूटी के लिए प्रसिद्ध है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

विशेष छूट

इन मार्केट्स की विशेषता यह है कि इसमें हर छोटे से लेकर बड़े सामान पर विशेष छूट देखने को मिलती है. जिससे आम आदमी हो या व्यापारी दोनों को लाभ होता है. इसके अलावा यहाँ हर प्रोडक्ट चाहे जूता हो, कपड़े हो या फिर इलेक्ट्रोनिक आइटम्स, सभी चीजों में कई वैराइटी मिल जाती है. ये मार्केट सप्लाई चैन के हिसाब से काम करती हैं. यही कारण है कि छोटे स्टोर मालिक, ऑनलाइन विक्रेता और नए स्टार्टअप सभी यहीं से माल खरीदने के इच्छुक हैं.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.