केजरीवाल का पीएम के नाम पत्र, लिखा-पैसों पर हो महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर

नई दिल्ली | दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भारतीय मुद्रा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की है. पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि देश के 130 करोड़ लोग चाहते हैं कि भारतीय मुद्रा में एक तरफ गांधी जी और दूसरी तरफ भगवान श्री गणेश और लक्ष्मी जी की तस्वीर हो. दूसरी ओर केजरीवाल की इस मांग पर हंगामा हो रहा है. बीजेपी लगातार केजरीवाल पर हमले कर रही है.

arvind kejriwal

केजरीवाल ने कही ये बात

केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैंने 130 करोड़ भारतीयों की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि महात्मा गांधी जी के साथ-साथ लक्ष्मी गणेश जी की तस्वीर भारतीय नोटों पर लगाई जाए. पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि आज देश की अर्थव्यवस्था बेहद बुरे दौर से गुजर रही है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

आजादी के 75 साल बाद भी भारत की गिनती विकासशील और गरीब देशों में होती है. आज हमारे देश में इतने गरीब लोग क्यों हैं. आगे लिखा है कि एक तरफ हम सभी देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है और दूसरी तरफ हमें भगवान के आशीर्वाद की भी जरूरत है ताकि हमारे प्रयास सफल हों. सही नीति, कड़ी मेहनत और ईश्वर का आशीर्वाद ही इनके संगम से ही देश की उन्नति करेगा. उन्होंने कहा है कि उन्होंने जो मांग सार्वजनिक रूप से उठाई है उसे लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है. हर कोई चाहता है कि इसे तुरंत लागू किया जाए.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.