DDA की नई हाउसिंग स्कीम, लोगों को मिलेगा अपने घर का सपना पूरा करने का मौका

नई दिल्ली | अगर आपका भी सपना है कि राजधानी दिल्ली में खुद का घर हो, तो अब यह सपना पूरा हो सकता है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 15 अगस्त से पहले एक नई प्रीमियम हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने जा रहा है, जिसे उपराज्यपाल से मंजूरी मिल चुकी है. इस योजना के तहत, दिल्ली के प्रमुख इलाकों में कुल 250 फ्लैट्स बेचे जाएंगे. खास बात यह है कि इन फ्लैट्स के साथ कार और स्कूटर गैरेज की सुविधा भी मिलेगी.

Flats

यहां उपलब्ध हैं फ्लैट्स

इस योजना में वसंत कुंज, जसोला (पॉकेट 1बी) और द्वारका (सेक्टर 19बी) में कुल 39 हाई इनकम ग्रुप (HIG) फ्लैट्स उपलब्ध होंगे. जहांगीरपुरी, नंद नगरी, द्वारका और पीतमपुरा में 48 मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) फ्लैट्स दिए जाएंगे. रोहिणी में 22 लोअर इनकम ग्रुप (LIG) फ्लैट्स शामिल किए गए हैं. द्वारका के नसीरपुर (पॉकेट 9) में एक्सपेंडेबल हाउसिंग स्कीम (EHS) के तहत 66 फ्लैट्स मिलेंगे. वहीं, सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम (SFS) के तहत रोहिणी सेक्टर 18 और शालीमार बाग में दो फ्लैट्स की पेशकश की जाएगी.

यह भी पढ़े -  रेल यात्रियों के लिए खबर, 3 महीने तक दिल्ली कैंट पर नहीं रुकेंगी कई ट्रेनें; फटाफट चेक करें लिस्ट

मिलेंगी यह सुविधाएं

DDA की यह योजना इस बार इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें वाहन पार्किंग की सुविधा को भी शामिल किया गया है. पीतमपुरा में 16 कार गैरेज और माल रोड व अशोक विहार में 51 स्कूटर गैरेज योजना का हिस्सा हैं. यह योजना राजधानी में बेहतर लोकेशन और आधुनिक सुविधाओं के साथ घर की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts