दिल्ली में बिजली की नई दरें घोषित, कोरोना काल में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

दिल्ली । दिल्ली विधुत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने साल 2021-22 के लिए बिजली की दरें घोषित की है. बिजली की दरों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है. रेगुलेटरी असेट के नाम पर उपभोक्ताओं से इस साल भी बिजली बिल का 8% ही वसूला जाएगा. आयोग ने बिजली बिल की कीमतों में बढ़ोतरी न करके कोरोना काल में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की है.

arvind kejriwal

डीईआरसी ने बिना किसी बढ़ोतरी के जारी किए गए नए टैरिफ की घोषणा करते हुए कहा कि उसे ऐसा करने की कोई कारण नजर नहीं आया. हालांकि डीईआरसी ने एक अक्टूबर से पेंशन अधिभार को 5% से बढ़ाकर 7% कर दिया है. इसके बाद बिजली दरों में मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है. वहीं इस बारे में सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बधाई देते हुए कहा है कि राजधानी में लगातार सातवें साल भी बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है. पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों और खाद्य पदार्थों की महंगाई से जूझ रहे लोग बिजली दरों की वृद्धि के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं थे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के UER- II पर नहीं लगेगा जाम, हर 3 से 5 किमी पर इंटरचेंज; सीधे कट पर रोक
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.