दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र 2 घंटे में होगी पूरी, फरवरी 2026 में शुरू होगा नया एक्सप्रेसवे

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से पहाड़ों की नगरी देहरादून जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली- सहारनपुर- देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहनों की ट्रायल शुरू हो चुकी है और इसके पूरी तरह से चालू होने के बाद दिल्ली से देहरादून के बीच सफर का समय 6 घंटे से घटकर मात्र 2 से ढाई घंटे रह जायेगा.

Pune Mumbai

यहां से शुरू होगा एक्सप्रेसवे

210 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास से शुरू होकर दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ता है. इसके बाद, यह UP के बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर जिलों से गुजरते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक जाएगा. करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से उत्तराखंड के बीच सफर का नया अध्याय लिखेगा.

12 किलोमीटर का वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

सिक्स लेन के इस एक्सप्रेसवे पर कई अंडरपास, ओवरब्रिज, सर्विस रोड और इंटरचेंज बनाए गए हैं. इस पर राजाजी नेशनल पार्क और शिवालिक रिजर्व के पास 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है. यह इस तरह डिजाइन किया गया है कि जंगली जानवर बिना किसी परेशानी के नीचे से गुजर सकें, जबकि वाहन ऊपर से तेजी से गुजरेंगे. यह पर्यावरण के नजरिये से बेहद संवेदनशील और अहम हिस्सा है. इस एक्सप्रेसवे को चार चरणों में तैयार किया जा रहा है.

  • पहला चरण: अक्षरधाम से शुरू होकर गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क, मांडोला विहार, खेकरा और बागपत तक जाता है. यह हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है. सितंबर में दिल्ली में बाढ़ के दौरान कई यात्रियों ने इसी रास्ते का इस्तेमाल किया था.
  • दूसरा चरण: बागपत से सहारनपुर हिस्से का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है.
  • तीसरा चरण: गणेशपुर से सहारनपुर बाईपास तक वर्तमान सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है. यह निर्माण भी अंतिम चरण में है.
  • चौथा चरण: देहरादून के पास एलिवेटेड सेक्शन और टनल शामिल हैं. यहां सुरक्षा और फिनिशिंग का काम जारी है.
यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

टूरिस्ट को मिलेगा फायदा

उत्तराखंड के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को इस एक्सप्रेसवे का तगड़ा फायदा मिलेगा. हालिया अनुमान के अनुसार इस एक्सप्रेसवे को अगली साल फरवरी महीने में वाहनों के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा. यह एक्सप्रेसवे यात्रियों को तेज और सुरक्षित सफर का अनुभव प्रदान करेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.