नई दिल्ली | समर वेकेशन में यात्रियों को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि देशभर में बढ़ती भीड़ और टिकटों की लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने 18262 समर स्टेशन ट्रेन ट्रिप्स चलाने की घोषणा की है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हर साल गर्मियों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार बड़े पैमाने पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.

15 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच चलेगी
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 के बीच विभिन्न रूट्स पर चलाई जाएंगी. हर साल गर्मियों में यात्रा करने वाले लोगों की भारी भीड़ होती है, जिसके चलते ट्रेनों में सीटों की कमी और लंबी वेटिंग लिस्ट एक आम समस्या बन गई है. इसीलिए भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा का सुखद अनुभव सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में चढ़ने और बैठने की पूरी व्यवस्था की निगरानी की जाएगी.
अब तक कुल घोषित ट्रिप्स में से 11878 ट्रेनों की पहले घोषणा की जा चुकी है, जबकि शेष ट्रेनों की जानकारी जल्द जारी की जाएगी. ये समर स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, पुणे और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों के बीच चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा के अधिक ऑप्शन मिल सकेंगे.
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस फैसले से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि भीड़भाड़ पर भी रोक लग जाएगी. इसके साथ ही यात्रियों को गर्मी में अधिक आरामदायक और सुखद यात्रा मिलेगी, क्योंकि गर्मी की छुट्टियों में लोग ज्यादातर पयर्टन स्थल पर घूमने निकल जाते है. रेलवे का यह फैसला लाखों यात्रियों के लिए राहत भरा रहने वाला है. वेटिंग लिस्ट में भी कमी आएगी और टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी.