पूर्व सैनिकों के लिए एक और अच्छी खबर, घर बैठे मिलेगा डाक विभाग की इस योजना का लाभ

नई दिल्ली | लाखों पूर्व सैनिकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अब इन लोगों को अपनी दवाओं के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक भाग- दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. डाक विभाग ने पूर्व सैनिकों के सहयोग से पूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत ECHS पॉलीक्लीनिक से लाभार्थियों के लिए डाक के माध्यम से घर पर ही दवाइयां भेजने की सुविधा की शुरुआत की है.

POST OFFICE

लाखों पूर्व सैनिकों को मिलेगा फायदा

इसके माध्यम से पूर्व सैनिक ECHS पॉलीक्लिनिक से दवाइयों के लिए संपर्क करेंगे, जहां दवाओं की बुकिंग और पैकेजिंग की जाती है. पॉलीक्लिनिक में उपलब्ध होने वाली दवा ही इस सुविधा के जरिये पूर्व सैनिक मंगवा सकते हैं. यही दवा ही सिर्फ डाक द्वारा घर पहुंचाई जाएगी. इस सुविधा के तहत, अब पूर्व सैनिक घर बैठे आसानी से अपनी बीमारी से संबंधित दवा मंगा सकते हैं. इसका लाभ पूर्व सैनिकों के अलावा उनकी पत्नी और बच्चों को भी मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

17 अक्टूबर से हुई शुरुआत

मुख्य प्रधान डाकघर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि 17 अक्टूबर से इस सुविधा की शुरुआत हो चुकी है. योजना के तहत, ECHS स्मार्ट कार्ड धारक पूर्व सैनिक इसका लाभ उठा सकते हैं. इस योजना का उद्देश्य उन पूर्व सैनिकों और उनके परिवार को सुविधा देना हैं, जो बीमारी या दूरी के कारण पॉलीक्लिनिक तक पहुंचने में असमर्थ होते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.