19 नवंबर को मिलेगी किसानों को बड़ी सौगात, खाते में आएंगे 2 हजार रुपये

नई दिल्ली | अगर आप भी किसान है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जल्द ही, सरकार की तरफ से किसानों का इंतजार खत्म कर दिया जाएगा. खबरें सामने आ रही है कि 19 नवंबर को यानी कि कल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी कर दी जाएगी. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Farmer Kisan

किसानों के लिए अच्छी खबर

केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि 19 नवंबर दिन को दोपहर 2:00 किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. इस योजना का लाभ देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलने वाला है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन किसानों ने ई केवाईसी करवा रखी है, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलने वाला है. अगर आपने अभी तक भी ई- केवाईसी नहीं करवाई है, तो तुरंत करवा लीजिए. नहीं तो आप इस योजना का लाभ उठाने से वंचित रह जाएंगे. किसानों के पास ई- केवाईसी करवाने के तीन विकल्प मौजूद है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में बनेगी नई अनाज मंडी

इस दिन जारी होगी 21वीं किस्त

अगर वह चाहे तो आधार लिंक, मोबाइल ओटीपी का इस्तेमाल कर सकते हैं. दूसरा विकल्प बायोमेट्रिक का है. इसके लिए उन्हें जन सेवा केंद्र में जाना होगा. इसके अलावा, मोबाइल एप या फिर किसी फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी वह ई- केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करवा सकते हैं. साल 2019 में केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपये की सहायता राशि किसानों को दिए जाने का ऐलान किया गया था. यह राशि एक साथ नहीं दी जाती, बल्कि 3 सामान किस्तों में 2000 करके किसानों के खाते में हस्तांतरित की जाती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.