नई दिल्ली, Fashion Tips | गर्मियों के मौसम में महिलाओं को कुर्तियां पहनना काफी पसंद होता है. अगर आप भी अपनी फैशन सेंस को काफी बढ़ाना चाहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज की इस खबर में हम आपको महिलाओं के कपड़ों के कुछ शानदार डिजाइन और कलेक्शन के बारे में जानकारी देने वाले हैं. अगर आप भी इन्हें अपने कलेक्शन में शामिल कर लेती है, तो आपका लुक काफी अट्रैक्टिव हो जाएगा.
इन दिनों मार्केट में छाए हुए हैं यह कुर्ती सेट
- इस लिस्ट में पहला नंबर स्टेट फिट कुर्ती का आता है. यह कुर्ती स्टाइलिश लुक देने में काफी खास है. साइड में इस तरह से डोरी लगाई जाती है, यह डोरी फैंसी दिखाने के साथ- साथ परफेक्ट फिटिंग देने का भी काम करती है
- अधिकतर महिलाओं को स्ट्रेट फिट कुर्ती पहनना ज्यादा पसंद होता है. अगर आप भी अपनी पर्सनालिटी को बेहतर करना चाहते हैं, तो आप साइड कट डिजाइन वाली कुर्ती भी पहन सकती हैं. इन दिनों मार्केट में इसकी काफी डिमांड भी बढ़ती जा रही है.
- कुर्ती को फैंसी लुक देने के लिए फ्रंट कट डिजाइन बनाया जाता है. नेकलाइन को सुंदर और क्लासी बनाने के लिए भी कलर नेकलाइन का फैशन इन दिनों काफी ट्रेंड में है.
- अधिकतर महिलाओं को लॉन्ग कुर्ती की बजाय शॉर्ट कुर्ती का डिजाइन काफी पसंद आता है. अर्थात, उन्हें शॉर्ट कुर्ती पहनना पसंद होता है. अगर आप भी एथेनिक स्टाइल को फॉलो करना चाहते हैं, तो आप कोर्ड- सेट पसंद कर सकते हैं.
- गर्मियों के इस मौसम में खुली डिज़ाइन वाली कुर्ती काफी बेस्ट साबित होगी. आप सिंपल कॉटन फेब्रिक में इस तरह की कुर्ती बनवा सकती है जो न केवल कंफर्टेबल होगी, बल्कि दिखने में भी काफी अच्छी लगेगी.
