FASTag एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी, 50 लाख से ज्यादा यूजर्स पर प्रभाव

नई दिल्ली | देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि सरकार ने 1 अप्रैल से FASTag के एनुअल पास की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद हाईवे पर नियमित रूप से यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अब पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना पड़ेगा. अभी तक FASTag का एनुअल पास 3 हजार रुपए में मिलता है, लेकिन 1 अप्रैल से इसकी कीमत बढ़कर 3075 रुपए हो जाएगी.

FasTag

FASTag एनुअल पास

FASTag एनुअल पास खासतौर पर निजी वाहनों कार, जीप, वैन आदि के लिए होता है. इस पास के जरिए वाहन चालक 1 साल में 200 यात्राओं तक टोल प्लाजा से बिना रुके आसानी से गुजर सकता है. यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी उपयोगी होती है जो रोजाना या ज्यादातर हाईवे से यात्रा करते है.

सरकार ने 15 अगस्त से इस खास एनुअल पास की शुरुआत की थी, जिसे बहुत अच्छा फीडबैक मिला. अब तक लगभग 50 लाख से ज्यादा हाईवे कार यूजर्स इस स्कीम को यूज कर चुके है. इस पास की खास बात यह है कि इसे एक साल के अंदर अनेकों बार रिचार्ज किया जा सकता है. इसके साथ ही यह लंबी दूरी की यात्रा के लिए काफी फायदेमंद है.

यह भी पढ़े -  रेलवे कर्मचारियों व पेंशनर्स की हुई बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिला शानदार तोहफा

हर साल होता है इसमें बदलाव

सरकार हर वर्ष अप्रैल में टोल शुल्क की कीमत में बदलाव करती है तथा महंगाई दर और रखरखाव के आधार पर कीमत में बढ़ोतरी तय करती है. इस बार भी कीमत में हल्की बढ़ोतरी हुई है लेकिन जो यूजर्स 31 मार्च तक अपना पास रिचार्ज करा लेंगे या नया पास खरीदेंगे. उन्हें यह पुराने रेट यानि 3 हजार रुपए में ही मिल जाएगा. 1 अप्रैल से नई रेट व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.