त्योहारी सीजन पर नई दिल्ली- वैष्णोदेवी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमिंग और स्टॉपेज

नई दिल्ली | आगामी त्योहारी सीजन पर यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ा निर्णय लिया है. विभिन्न प्रदेश व जिलों में अपने घरों से दूर काम कर रहे लोग दशहरा, दिवाली, भैया दूज व छठ महापर्व मनाने के लिए अपने घर लौटेंगे. ऐसे में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएगी ताकि बढ़ती भीड़ के चलते यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े.

Train Railways

6 अक्टूबर से 18 नवंबर तक संचालन

रेलवे ने जानकारी दी है कि त्योहार स्पेशल ट्रेन का दिल्ली- हरियाणा- पंजाब- कटड़ा रूट पर संचालन होगा. 6 अक्टूबर से नई दिल्ली से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा के बीच यह ट्रेन सफर करेगी. इससे इस रूट पर आवाजाही करने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचेगा. स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 अक्टूबर से 18 नवंबर तक जारी रहेगा.

यह भी पढ़े -  खाटूश्यामजी जाने वाले भक्त दें ध्यान, इस तारीख को करीब 30 घंटे बंद रहेंगे दर्शन; देखें पूरा समय

ये रहेगा टाइम- टेबल

त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 04075, 6 अक्टूबर से 17 नवंबर तक हर बुधवार व रविवार को नई दिल्ली से रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 9 बजे कटरा पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04076, 7 अक्टूबर से 18 नवंबर तक हर वीरवार व सोमवार को कटरा से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

शयनयान, 3 टियर व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली- कटरा के बीच सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंढारी कला, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी एवं शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.