फ्लिपकार्ट की Big Bachat Dhamaal Sale शुरू, इन प्रोडक्ट पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट

नई दिल्ली | आज के मौजूदा समय में अधिकतर व्यक्ति ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद कर रहे है. यदि आप भी इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आज से फ्लिपकार्ट की Big Bachat Dhamaal Sale शुरू हो गई है. आज से शुरू होने वाली यह सेल 3 सितंबर तक जारी रहने वाली है. इस सेल के दौरान आपको अलग- अलग कैटिगरीज के प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है. फ्लिपकार्ट और अमेजन द्वारा समय- समय पर ग्राहकों के लिए कई डिस्काउंट सेल शुरू की जाती है.

Flipkart

आज से फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई धमाकेदार सेल

इस सेल के दौरान आप 1 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट पर बेस्ट डील्स का भी लाभ ले सकते है. इसके अलावा, कुछ चुनिंदा कैटेगरी के प्रोडक्ट पर आपको 80 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. फ्लिपकार्ट सेल में आपको फैशन, ब्यूटी मेकअप, होम किचन, टूल्स, मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एसेसरीज के अलावा फर्नीचर और टीवी पर भी बंपर डिस्काउंट का लाभ दिया जा रहा है. वहीं, ग्राहकों को 1000 से ज्यादा ब्रांड के ढ़ेरो प्रोडक्ट पर फ्री डिलीवरी, डिस्काउंट प्राइस और आसान रिटर्न जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

इन प्रोडक्ट पर मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

Flipkart सेल के दौरान आपके चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है. ग्राहकों को उनके बजट के हिसाब से शॉपिंग करने का शानदार मौका भी इस सेल के दौरान मिलने वाला है. बिग बजट सेल के दौरान मिल रही छूट की बात की जाए तो ग्राहकों को 70% वाशिंग मशीन पर, 60% पर्सनल केयर प्रोडक्ट पर 60% और क्लोथिंग पर भी 60 से 70% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

इसके अलावा, होम एम्पलाइज और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने पर भी आपको अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है. यदि आप भी इन दिनों इस कैटेगरी के प्रोडक्ट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.