28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक ग्राहकों को मिलेगा कई शानदार डील्स का लाभ, इस दिन से शुरू होगी Flipkart Big Billion Sale

नई दिल्ली | भारत में त्योहारों का सीजन अब शुरू हो चुका है. ऐसे में अब आपको आने वाले दिनों में अलग- अलग ई- कॉमर्स प्लेटफार्म पर भी कई धमाकेदार सेल देखने को मिलने वाली है. इसी दिशा में हम आपको फ्लिपकार्ट की बिग बिलीयन डेज सेल (Flipkart Big Billion Sale) के बारे में जानकारी देने वाले हैं. अभी तक कंपनी की तरफ से सेल की तारीख को लेकर किसी प्रकार का कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया है परंतु 28 सितंबर से लेकर 8 अक्टूबर तक अलग- अलग कंपनियों की तरफ से स्मार्ट डील्स का खुलासा किया जा सकता है.

Flipkart

जल्द शुरू होगी कई धमाकेदार सेल

फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग बिग बिलीयन डेज सेल के दौरान स्मार्टफोन के अलावा लगभग सभी केटेगरी के प्रोडक्ट पर डील और डिस्काउंट भी मिलने वाले हैं. इसके अलावा, ग्राहकों को एक्सचेंज और अन्य बैंक डिस्काउंट का लाभ भी मिलने वाला है. इस सेल के दौरान ग्राहकों को EMI का लाभ भी मिलने वाला है. यदि आप भी इन दिनों नया सामान ऑर्डर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आप दो- तीन दिन रुक जाइए. उसके बाद, ई- कॉमर्स कंपनियों पर धमाकेदार सेल शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

इन कंपनियों पर मिलेगा आपको धमाकेदार डील्स का लाभ

फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को Motorola की डील्स, 29 को Vivo के, 30 को Infinix के, 2 अक्टूबर को Nothing के, 3 अक्टूबर को Samsung के, 4 अक्टूबर को Poco के, 5 अक्टूबर को Google Pixel के, 6 अक्टूबर को Realme के, 7 अक्टूबर को Xiao के और 8 अक्टूबर को Oppo की डील्स सामने आएंगी. यदि आप भी इन प्रोडक्ट की खरीदारी करना चाहते हैं, तो लिए यह सेल काफी शानदार साबित हो सकती है. इस दौरान आपको कई प्रकार के डिस्काउंट का लाभ भी मिल जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.