लो जी सुबह- सुबह आई खुशखबरी, गैस सिलेंडर हुआ सस्ता; फटाफट चेक करें नई कीमतें

नई दिल्ली, गैस सिलेंडर | साल के आखिरी महीने की शुरुआत के साथ ही सुबह- सुबह एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी है. घटी हुई नई कीमतें 1 दिसंबर यानी आज से लागू हो गई है. हालांकि, 14.2 किलोग्राम भारवर्ग वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

LPG Cylinder

कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 रूपए सस्ता हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1580.50 रुपए हो गई है जबकि पहले 1590.50 रुपए का मिलता था. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब इसकी नई कीमत 1531 रुपए हो गई है, जबकि पहले 1541 रुपए का मिलता था.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

वहीं, कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया रेट 1684 रुपए हो गया है, जबकि पहले 1694 रुपए का मिलता था. चेन्नई में 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले इस सिलेंडर की नई कीमत 1739.50 रुपए हो गई है. पहले 1749.50 रुपए का मिलता था.

होटलों- ढाबों पर खाना होगा सस्ता

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट से होटलों और ढाबों पर खाना सस्ता हो जाएगा. कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल इन्हीं जगहों पर ज्यादा होता है. ऐसे में सिलेंडर की कीमत में कमी आएगी तो उसका लाभ ग्राहकों को भी मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.