Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आज फिर आई कमी, अब चांदी ने बढ़ाई सभी की चिंता; देखे आज का भाव

नई दिल्ली | यदि आप भी इन दिनों सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. एक तरफ आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, इसके विपरीत चांदी की कीमतों में उछाल भी दर्ज किया गया है. बता दें कि आज 1 किलोग्राम चांदी 1164 रुपए से महंगी हो गई है जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो सोने की कीमतों में 238 रुपए की कमी दर्ज की गई है. इसके बाद, सोने की कीमत 57,760 रुपये पर पहुंच गई है.

GOLD SONA

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर

वही, 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो 22 कैरेट सोने की कीमतें 52,908 रुपए के आसपास बनी हुई है. हम आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि हम आपको सोने और चांदी की यह कीमतें जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के बिना बता रहे है. आज के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गई है.

यह भी पढ़े -  केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी पर अपडेट, 8वें वेतन आयोग में सेना और रेलवे वालों का बदलेगा हिसाब

इन कीमतों में जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग को शामिल नहीं किया गया है. अब आपको सोना ऑल टाइम हाई से 3,969 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है. जैसा कि आपको पता है कि 5 May 2023 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 61,000 को भी पार कर गई थी.

लगातार होता रहता है कीमतों में उतार- चढ़ाव

इस दिन चांदी की कीमतें भी 77,000 से ज्यादा थी. इस दिन से लेकर आज के दिन करीब चांदी की कीमतों में 6,000 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. जैसा कि आपको पता है कि रोजाना सोने और चांदी की कीमतों में उतार- चढ़ाव बना रहता है. यदि आप भी इन दिनों सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास एक शानदार अवसर है. नवरात्रों के बाद एक बार फिर से सोना और चांदी की कीमतों में तेजी से उछाल देखने को मिल सकता है. त्यौहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमत में काफी उछाल देखने को मिलता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.